सन् 1988 में स्थापित शासकीय पातालेश्वर महाविद्यालय मस्तूरी पूर्णतः ग्रामीण अंचल में स्थित है, प्रारंभ में इस महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर कला संकाय की कक्षायें प्रारंभ की गईं । इस अंचल में सर्वाधिक निवासरत् जाति अनुसूचितजाति है। अतः अंचल की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुये महाविद्यालय के प्रयासों एवं शासन के सहयोग से 2008-09 में स्नातक स्तर पर वाणिज्य एवं विज्ञान की कक्षायें तथा स्नातकोत्तर स्तर पर समाजशास्त्र , राजनीतिशास्त्र , एवं भूगोल की कक्षाएं प्रारंभ की गई। उल्लेखनीय है कि सीमित संसाधन होते हुए भी इस महाविद्यालय ने अंचल में निवासरत् छात्रों की मांग को ध्यान में रखते हुये सत्र 2013-14 सें स्नातकोत्तर स्तर पर हिन्दी एवं अर्थशास्त्र विषय की कक्षायें ’’स्ववित्तीय योजना’’ के अन्तर्गत प्रारंभ कीं। साथ ही सूचना क्रांति के बढ़ते हुए महत्व को देखते हुये छात्रों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु एक वर्षीय पाठ्यक्रम DCA एवं PGDCA की कक्षाएं भी सत्र 2013-14 से ’’स्ववित्तीय योजना’’ के अंन्तर्गत संचालित की गई। सत्र 2018-19 में महाविद्यालय में शासन द्वारा स्वीकृति मिलने पर ’’स्ववित्तीय योजना’’ के अन्तर्गत एम.काॅम की कक्षाएं प्रारंभ की गई । वर्तमान में 2020-21 में स्नातकोत्तर स्तर में एम.एस-सी. प्राणिशास्त्र एवं गणित की कक्षाएँ एवं 2021-22 से रसायनशास्त्र की कक्षा ’’स्ववित्तीय योजना’’ के अंन्तर्गत संचालित की जा रही है ।
महाविद्यालय में अध्ययनरत् छात्र/छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और व्यक्तित्व विकास हेतु राष्ट्रीय सेवा योजना, एनसीसी, और रेडक्रास जैसी गतिविधियों से जोड़ा जाता है। जिससे वे राष्ट्र और समाज की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका अभिनीत कर सकें। पर्यावरण के प्रति छात्रों की जिम्मेदारी का निर्वहन करने हेतु प्राध्यापकों के संरक्षण में ’’विज्ञान क्लब’’ का गठन कर उन्हें पर्यावरण संरक्षण एवं संर्वधन हेतु प्रोत्साहित किया जाता है।
सत्र 2015-16 में बिलासपुर विश्वविद्यालय, बिलासपुर द्वारा हिन्दी एवं समाजशास्त्र विषय में शोध केन्द्र की मान्यता दी गई। वर्तमान में क्रमशः 04 एवं 02 विद्यार्थियों का पंजीयन किया जा चुका है। National University Students Skill Development Programs (NUSSD) ,के अन्तर्गत महाविद्यालय में छात्र/छात्राओं के लिये विगत 02 वर्षो से पाठ्यक्रम संचालित है। महाविद्यालय में छात्र/छात्राओं के लिये इस वर्ष value added course के अंतर्गत 05 कोर्स संचालित है ।
मै उम्मीद करता हूॅ कि हमारे महाविद्यालय परिवार के विद्वान प्राध्यापक, कर्मठ प्रशासनिक एवं तकनीकी सदस्य और परिश्रमी विद्यार्थी अपनी ज्ञानवर्धक सामूहिक गतिविधियों से महाविद्यालय में एक स्वस्थ और शैक्षणिक वातारण का सृजन करेेंगे, जिससे ये महाविद्यालय प्रगति के नये सोपान पर चढ़ सकें।
डॉ. डी.आर .साहू
प्राचार्य
शासकीय पातालेश्वर महाविद्यालय
मस्तूरी,जिला-बिलासपुर छ.ग.
